मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए मंदिरों व भक्तों में उमड़ी भक्तों की भीड़
मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए मंदिरों व भक्तों में उमड़ी भक्तों की भीड़

मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए मंदिरों व भक्तों में उमड़ी भक्तों की भीड़

-चंदौखी गांव में हुआ कन्या भोज, भुइयांरानी मंदिर में भक्तों ने की पूजा अर्चना हमीरपुर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को देर शाम देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर सहित देवी पांडालों में सामाजिक दूरी व मास्क लगाकर भक्त पूरे दिन पंडालों में देवी प्रतिमाओं की पूजा अर्चना करते रहे। शहर के चौरादेवी, गौरादेवी, बड़ी देवी, काली देवी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भोर से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा आराधना कर मनौती मानी। आदर्श नगर वार्ड चार में कमेटी के सदस्य अखिलेश सिंह यादव, शक्ति धुरिया, राज धुरिया, हर्ष शुक्ला, आदित्य द्विवेदी, गिरिधर द्विवेदी, रमाकांत शुक्ला ने शासन की गाइड लाइन के अनुसार देवी पांडाल में सैनिटाइडर रख देवी पूजा में आने वाले भक्तों के हाथ सफा कराए। मास्क लगाकर मां की पूजा आराधना की। कई भक्तों ने घरों में ही मां दुर्गा की विधिविधान से पूजा अर्चना की। चंदौखी गांव में बड़ी देवी दुर्गा माता मंदिर में भक्तों ने कन्या भोज का आयोजन किया। कन्या भोज का आयोजक चंद्रभान सविता, भैयालाल, मनीष सचान, कल्लू, जगदीश, ब्रजभान ने कन्या भोज में सहयोग कराया। वहीं झलोखर में भुइयांरानी मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in