महोबा : निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विभागों ने रोपित किए विभिन्न प्रजातियों के पौधे
महोबा : निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विभागों ने रोपित किए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

महोबा : निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विभागों ने रोपित किए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

मंडलायुक्त, डीएम, सीडीओ एडीएम ने भी किया पौधारोपण महोबा, 05 जुलाई (हि.स.)। उप्र शासन के वन महोत्सव के तहत आज एक दिन में प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाये जाने के क्रम में जनपद महोबा में विभिन्न प्रजातियों के कुल 46,78,400 पौधे रोपित किये गये, जिसमें आम, नीम, नीबू, शीशम, महुआ, जामुन, पीपल, पाकड़, बरगद, सहजन आदि पौधे मुख्य रूप से लगाये गये। पौधारोपण अभियान की शतप्रतिशत सफलता सुनिश्चित कराने हेतु मंडलायुक्त चित्रकूट धाम गौरव दयाल ने महोबा कलेक्ट्रेट के निकट रामकुंड स्थान, जैतपुर में गौरा तालाब पहाड़ी, बिलबाई, मामना, सिरसीकलां गाँव में स्वयं पौधारोपण किया। इन सभी स्थानों पर जिला मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार तिवारी, सीडीओ हीरा सिंह, एडीएम आरएस वर्मा आदि वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पौधे रोपित किये। इस दौरान रामकुंड में नगरपालिका की चैयरमेन दिलाशा तिवारी एवं बिलबाई में जिलापंचायत अध्यक्षा ममता यादव मौजूद रहीं। अभियान के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि जो भी पौधे लगाये गए हैं, उनकी सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया जाए ताकि यह जीवित रह सकें।उन्होंने कहा कि जनपद को हरा-भरा करने के लिए एक ही दिन में 46,78,400 पौधों का रोपण किया जा रहा है। यह किसी महायज्ञ से कम नहीं है। ये भी कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहने से जीव जन्तु, पशु पक्षी तथा मनुष्य का जीवन भी सुरक्षित रहेगा। डीएम ने कहा कि पेड़ लगाना प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक, नैतिक दायित्व है। इसलिए सभी लोग कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल पुत्र की तरह करें ताकि वो बड़े वृक्ष में तब्दील होकर हमारे सुनहरे भविष्य में अपना योगदान कर सकें। वृक्ष के बिना धरती पर जीवन की परिकल्पना सम्भव नहीं है। इसी क्रम में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पंचायतों, आम लोगों द्वारा पौधरोपण किया वहीं वन विभाग, पंचायत विभाग सहित समस्त सरकारी विभागों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। हिन्दुस्थान समाचार/महेन्द्र/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in