महिला उत्पीड़न के विरोध में नोएडा नारंगी रोशनी से नहाया
महिला उत्पीड़न के विरोध में नोएडा नारंगी रोशनी से नहाया

महिला उत्पीड़न के विरोध में नोएडा नारंगी रोशनी से नहाया

नोएडा, 25 नवम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से सटे नोएडा में बुधवार की शाम नारंगी रंग में सराबोर नजर आया। शहर के प्रमुख स्थानों को नारंगी लाइट से प्रकाशित किया गया है। विकास प्राधिकरण ने संयुक्त राष्ट्र संघ और यूनिसेफ के आह्वान पर लिंग आधारित हिंसा के विरोध में शहर के प्रमुख स्थानों को नारंगी रोशनी से सराबोर किया है। नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ यूनिसेफ और भारत सरकार ने महिला उत्पीड़न का विरोध करने के लिए प्रमुख इमारतों को नारंगी लाइट से प्रकाशमय किया है। शहर में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर एशिया के सबसे बड़े चरखे को नारंगी लाइट से सजाया गया है। नोएडा एलिवेटेड रोड और अंडर पास भी नारंगी लाइट से जगमगा रहे हैं। राजीव त्यागी ने कहा कि समाज में महिलाओं को बराबरी का स्थान मिलना चाहिए। खासतौर से घरेलू हिंसा और महिलाओं के साथ लिंग आधारित हिंसा का समाज को प्रतिकार करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र संघ जैसी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं और कानून महिलाओं को बराबरी के अधिकार दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। हिन्दुस्थान समाचार/आदित्य/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in