महिला अधिवक्ताओं ने हाथरस कांड को लेकर निकाला कैंडल मार्च
महिला अधिवक्ताओं ने हाथरस कांड को लेकर निकाला कैंडल मार्च

महिला अधिवक्ताओं ने हाथरस कांड को लेकर निकाला कैंडल मार्च

जौनपुर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। दीवानी न्यायालय की महिला अधिवक्ताओं ने हाथरस कांड एवं विभिन्न जिलों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना को लेकर सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी किया। महिला अधिवक्ता ने मंजू शास्त्री ने कहा कि यदि सरकार अक्षम है और महिलाओं की रक्षा नहीं कर पा रही है तो हमें कलम के साथ बंदूक दें। हम अपनी हिफाजत स्वयं कर लेंगे। हाथरस कांड के आरोपियों को फांसी देने की मांग किया। ज्योतिष में कहा गया है, जहां नारी का सम्मान नहीं होगा। वह देश कभी विश्व गुरु नहीं बन सकता। इसी क्रम में मंजजीत कौर ने कहा कि अब महिलाएं अत्याचार नहीं सहेगी हाथरस कांड को लेकर कहा कि मोदी जी एक बार कह दे कि धिक्कार है। महिलाओं ने पूरे कोर्ट परिसर का चक्कर में करते हुए नारेबाजी प्रदर्शन किया कैंडल मार्च निकाला तथा हाथरस कांड में मृत लड़की को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। विरोध प्रदर्शन में पर कार्यकारिणी सदस्य मंजीत कौर,मंजू शास्त्री,गुणवंती शुक्ला ,पुष्पा श्रीवास्तव, साधना सिंह, मीरा सिंह, प्रतिभा मिश्रा, रंजीता शर्मा, आराधना गुप्ता आदि महिला अधिवक्ता शामिल थी। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/उपेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in