महान व्यक्तित्व व कृतित्व के धनी थे प्रणव मुखर्जी : राज्यपाल
महान व्यक्तित्व व कृतित्व के धनी थे प्रणव मुखर्जी : राज्यपाल

महान व्यक्तित्व व कृतित्व के धनी थे प्रणव मुखर्जी : राज्यपाल

लखनऊ, 31 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी प्रणब मुखर्जी को आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त थी। उन्होंने देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में अनेक ऐतिहासिक एवं नीतिगत निर्णय लिए। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे महान व्यक्ति का निधन वास्तव में देश के आर्थिक एवं राजनैतिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आनंदीबेन पटेल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की है। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in