महराजगंज : सपा जिलाध्यक्ष बने आमिर हुसैन
महराजगंज : सपा जिलाध्यक्ष बने आमिर हुसैन

महराजगंज : सपा जिलाध्यक्ष बने आमिर हुसैन

महराजगंज, 04 सितम्बर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा सपा नेता आमिर हुसैन को महराजगंज जनपद का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। जैसे ही समर्थको को इसकी भनक लगी समर्थको में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर आमिर हुसैन ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी दी है उसे मै पूरे ईमानदारी और मेहनत के साथ पूरा करूंगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलूंगा।युवा, बुजुर्ग, महिला सभी का ध्यान रखूंगा। पार्टी को मजबूत करते हुए 2022 में होने वाले चुनाव में हम जीत दर्ज करेंगे। बधाई देने वालों में पूर्व सांसद अखिलेश सिंह, पूर्व विधायक विनोद मणि, पूर्व विधायक सुदामा आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पुनीत/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in