महराजगंज : रेप के बाद गला दबाकर हत्‍या मामले में एक गिरफ्तार
महराजगंज : रेप के बाद गला दबाकर हत्‍या मामले में एक गिरफ्तार

महराजगंज : रेप के बाद गला दबाकर हत्‍या मामले में एक गिरफ्तार

महराजगंज, 29 अगस्त (हि.स.)। जिले के सोहगीबरवा सेंक्चुरी के जंगल में एक नाबालिग लड़की से रेप के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। लड़की को चाउमीन ख़िलाने के बहाने बहला फुसलाकर ले गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव के पास से फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजने के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ की। शनिवार को प्रेसवार्ता कर पुलिस ने इसकी जानकारी साझा की। इधर, एसपी रोहित सिंह सजवान ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया है। नौतनवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव की एक लड़की (12 वर्षीय) शुक्रवार की शाम को घर से निकली थी। देर रात वापस नहीं आई। परिजन ढूंढने के बाद नौतनवा पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला जानकारी में आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। रात में 11 बजे गांव के दूसरे टोले के एक लड़के को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया। आरोपी की निशानदेही पर गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में लड़की का शव बरामद किया गया है। चाउमिन खिलाने के बहाने ले गया था आरोपी पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की शाम को गांव के दूसरे टोले का एक युवक इस लड़की को बहला-फुसला कर साइकिल से गांव के चौराहे पर चाउमिन खिलाने ले गया था। इस दौरान कई लोगों ने उसे देखा था। लड़की को ढूंढने के दौरान यह जानकारी सामने आई थी। इसके बाद ही पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया था और कड़ाई से पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि वह थोड़ी देर में वह टूट गया था और जुर्म कबूल कर लिया था। घटनास्थल पर मिली देशी शराब और बीयर की बोतल घटना की जानकारी होने पर सीओ नौतनवा रणविजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक शिव मनोहर यादव मौके पर पहुंचे। गांव से एक किलोमीटर दूर सोहगीबरवा सेंक्चुरी के उत्तरी चौक रेंज के जंगल में लड़की की लाश मिली। उसके कपड़ेे खून से सनेे थेे। शव के पास देशी शराब और बीयर की खाली बोतल मिली है। बोले एसपी इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि आरोपी को पुलिस की गिरफ्त में लिया गया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/आमोद/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in