महराजगंज में मिले 52 नए कोरोना पॉजिटिव
महराजगंज में मिले 52 नए कोरोना पॉजिटिव

महराजगंज में मिले 52 नए कोरोना पॉजिटिव

महराजगंज, 20 अगस्त (हि.स.)। जनपद में गुरूवार को 52 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 19 लोगों को डिसचार्ज किया गया। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि गुरूवार को 52 कोरोना मरीज और मिले हैं। अब जनपद में कुल कोरोना मरीजो की सख्या 1915 हो गयी है। स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले व्यक्तियो की कुल संख्या 700 हो गयी है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 1196 है। होम आईसोलेशन में 571 मरीज है। अब तक 19 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियो से अपील की कि अनावश्यक रूप से घर से न निकले, सभी व्यक्ति दो गज की दूरी व मास्क का प्रयोग अवश्य करें। जनपद में अब तक 27845 सैम्पलिंग की जा चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/पुनीत/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in