मथुरा : स्वास्थ्यकर्मी और पांच वृद्ध आश्रम की महिलाओं सहित 27 लोग हुए कोरोना संक्रमित, संख्या हुई 808
मथुरा : स्वास्थ्यकर्मी और पांच वृद्ध आश्रम की महिलाओं सहित 27 लोग हुए कोरोना संक्रमित, संख्या हुई 808

मथुरा : स्वास्थ्यकर्मी और पांच वृद्ध आश्रम की महिलाओं सहित 27 लोग हुए कोरोना संक्रमित, संख्या हुई 808

मथुरा, 28 जुलाई(हि.स.)। जिले में 27 घंटे के अंतर 27 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कार्यालय ने मंगलवार शाम की है, जिसमें वृद्ध महिला आश्रम की पांच महिलाएं तथा एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 27 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को एक केस की पुनः जांच हुई थी जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है अब मथुरा में 808 कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या है जबकि 219 केस एक्टिव रह गए है तथा 550 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से मंगलवार शाम प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा में बीतीरात से अब तक 27 पॉजिटिव केसों की रिपेर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें वृद्धा आश्रम अखिल भारतीय महिला परिषद वृंदावन से 67 वर्षीय वृद्ध महिला, 68 वर्षीय वृद्ध महिला, 90 वर्षीय वृद्ध महिला, 70 वर्षीय वृद्ध महिला तथा 85 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नौहझील से 23 वर्षीय युवती, नौहझील से 18 वर्षीय युवक, नौहझील से 80 वर्षीय वृद्ध महिला, चौमुंहा से 17 वर्षीय युवक, मंडी रामदास से 6 वर्षीय बालक, अंबेडकरनगर राया मथुरा से 40 वर्षीय व्यक्ति, नवनीत नगर मथुरा से 19 वर्षीय युवक, नवनीत नगर मथुरा से 75 वर्षीय व्यक्ति, कच्ची सड़क बैराग पुरा से 30 वर्षीय व्यक्ति, महाविद्या कॉलोनी से 47 वर्षीय व्यक्ति, परखम फरह से 17 वर्षीय युवक, छटीकरा मथुरा से 20 वर्षीय युवक, छटीकरा मथुरा से 56 वर्षीय व्यक्ति, छटीकरा मथुरा से 35 वर्षीय महिला, छटीकरा से 17 वर्षीय युवक, वृंदावन से 50 वर्षीय व्यक्ति, शंकरपुरा मथुरा से 32 वर्षीय महिला, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम वृंदावन से 60 वर्षीय व्यक्ति स्वास्थ्यकर्मी, शिवपुरी बैंक कॉलोनी मथुरा से 32 वर्षीय व्यक्ति, अडुकी मथुरा से 29 वर्षीय व्यक्ति, सौंख देहात मथुरा से 59 वर्षीय व्यक्ति, गली रामपाल मथुरा से 43 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. संजीव यादव ने बताया कि अब मथुरा में कुल कुल पॉजिटिव - 808, एक केस की पुनः लिया गया था जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, अगर उसको भी जोड़ा जाए तो यह संख्या 809 हो जाती है, अब मथुरा में एक्टिव केस 229 है जबकि 550 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश /मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in