मथुरा : पुलिस एवं स्वास्थ्यकर्मी सहित 26 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 168
मथुरा : पुलिस एवं स्वास्थ्यकर्मी सहित 26 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 168

मथुरा : पुलिस एवं स्वास्थ्यकर्मी सहित 26 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 168

मथुरा, 20 जुलाई (हि.स.)। मथुरा में सोमवार दो दर्जन से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस आने से संख्या बढकर 616 हो चुकी है, जिसमें एक पुलिसकर्मी व स्वास्थ्य कर्मी शामिल है, जबकि एक्टिव केस मात्र 168 है। यह जानकारी सोमवार शाम स्वास्थ्य विभाग कार्यालय से मिली है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंतराल में 26 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसमें कुसुम वाटिका मथुरा से 37 वर्षीय महिला, चेतन विहार फेस वन वृंदावन मथुरा से 57 वर्षीय व्यक्ति, राधा नगर कृष्णा नगर से 39 वर्षीय व्यक्ति, चौक बाजार मथुरा से 40 वर्षीय व्यक्ति, रामकृष्ण सेवा आश्रम वृंदावन से 51 वर्षीय व्यक्ति, कुसुम वाटिका मसानी मथुरा से 40 वर्षीय व्यक्ति, जमुना बाग सदर बाजार मथुरा से 59 वर्षीय व्यक्ति, बंगाली घाट मथुरा से 29 वर्षीय व्यक्ति, बठैन नियर पप्पू ढाबा कोसीकलां से 42 वर्षीय व्यक्ति, मनसा पुरी मथुरा से 20 वर्षीय युवती की रिपोर्ट, मनसा पुरी मथुरा से 61 वर्षीय महिला, मनसा पुरी मथुरा से 40 वर्षीय व्यक्ति, तिवारी पुरम जमुना किनारा लक्ष्मी नगर से 80 वर्षीय वृद्ध महिला, धनोटा कोसीकला से 25 वर्षीय व्यक्ति, बालाजीपुरम मथुरा से 29 वर्षीय व्यक्ति, अंबेडकरनगर जमुना किनारा मथुरा से 39 वर्षीय व्यक्ति, न्यू कैंपस वेटरनरी कॉलेज मथुरा से 52 वर्षीय व्यक्ति, राधा नगर कृष्णा नगर मथुरा से 31 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव, महावीर नगर भैंस बहोरा मथुरा से 32 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव, डीग गेट पुलिस चौकी मथुरा से 32 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव, महावीर नगर मथुरा से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव, चेतन विहार मथुरा से 53 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव, गली पातीराम मथुरा से 58 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव, तैय्यापुर मथुरा से 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव, उसफाक करनडम मथुरा से 40 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव, नंदगांव मथुरा से 31 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. संजीव यादव ने बताया कि अब मथुरा में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 616 है, जबकि इसमें एक केस रिपीट है तथा अब तक एक्टिव केस 168 है और ठीक हुए मरीजों की संख्या 421 है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/उपेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in