मंडल कार्यालय में राजभाषा पखवाड़े का प्रतियोगिता से शुभारंभ
मंडल कार्यालय में राजभाषा पखवाड़े का प्रतियोगिता से शुभारंभ

मंडल कार्यालय में राजभाषा पखवाड़े का प्रतियोगिता से शुभारंभ

प्रयागराज, 15 सितम्बर (हि.स)। प्रयागराज मंडल में मंगलवार को हिन्दी निबंध प्रतियोगिता के साथ राजभाषा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रयागराज, कानपुर, टूंडला, अलीगढ़, मिर्जापुर आदि से बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सहभागिता की। जनसम्पर्क अधिकारी केशव त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज मंडल पर 15 से 29 सितम्बर तक राजभाषा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जिसके क्रम में हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर को हिंदी टिप्पण एवं प्रारुप लेखन प्रतियोगिता, 18 को हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 22 को हिंदी वाक प्रतियोगिता एवं 23 सितम्बर को हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ के नेतृत्व में संपूर्ण प्रयागराज मंडल पर हिंदी प्रचार प्रसार का अनुकूल माहौल बना है। यही कारण है कि प्रतियोगिता में परिचालन, कार्मिक, यांत्रिक, वाणिज्य, संकेत एवं दूरसंचार, बिजली आदि विभागों के गैर तकनीकी और तकनीकी कार्य करने वाले कर्मचारियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस बार राजभाषा पखवाड़े के आयोजन में कर्मचारियों को सुरक्षित रखने के लिए सभी प्रतियोगिताएं ऑनलाइनआयोजित करवाई जा रहीं हैं। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in