भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने रामलला के दरबार में टेका मत्था
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने रामलला के दरबार में टेका मत्था

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने रामलला के दरबार में टेका मत्था

अयोध्या, 21 सितम्बर (हि.स.)। राम नगरी में बिहार की मूल निवासी व भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह सोमवार को पहुंची। यहां मठ मंदिरों में दर्शन पूजन किया। राम नगरी अयोध्या से गोरखपुर जाते समय अक्षरा सिंह अयोध्या में रुकी थी। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने रामलला, हनुमानगढ़ी व कनक भवन में दर्शन-पूजन कर महंत संजय दास को जन्मदिन की बधाई देकर उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद भगवताचार्य स्मारक सदन पहुंचकर पौधरोपण भी किया। भोजपुरी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने रामलला का दर्शन-पूजन के बाद बहुत ही खुशी व हर्ष जाहिर करते हुये कहा कि पहली बार अयोध्या आकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि हर साल राम नगरी अयोध्या आने का प्रयास करूंगी। फ़िल्म जगत की अयोध्या में बढ़ रही रुचि को लेकर उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार अब कलाकारों की खान है। आये दिन यहां एक कलाकार पैदा होता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के कलाकारों के साथ-साथ यहां के लोगों को भी रोजगार मिलेगा। अक्षरा सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनने से जो लोग मुंबई जाकर दर-दर भटकते हैं वह अपने प्रदेश में रहकर अपनी अलग पहचान बना पाएंगे और अपना रोजगार खोज पाएंगे। फ़िल्म सिटी यूपी में बने यही भगवान राम जी से कामना करती हूं। अभिनेता सुशांत सिंह मौत मामले पर अक्षरा सिंह ने न्याय की मांग करते हुये कहा कि वे हमारे बिहार राज्य के ही लड़के थे और मैं भी बिहारी लड़की हूं। इसलिये मैं चाहती हूं कि इस मामले की जल्द से जल्द जांच हो और न्याय मिले। आरोपी को फांसी की सजा मिले। महाराष्ट्र में मचे घमासान पर बोलते हुए कहा कि हर घर में औलादे हैं और औलाद के जाने का कष्ट केवल मां-बाप को ही पता रहता है। इसके बाद वह अपने गंतव्य को रवाना हो गई। हिन्दुस्थान समाचार/पवन/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in