भूमिपूजन से पहले मुख्यमंत्री योगी ने राम भक्तों का किया अभिनंदन
भूमिपूजन से पहले मुख्यमंत्री योगी ने राम भक्तों का किया अभिनंदन

भूमिपूजन से पहले मुख्यमंत्री योगी ने राम भक्तों का किया अभिनंदन

लखनऊ, 05 अगस्त (हि.स.)। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आज भूमिपूजन कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी राम भक्तों का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि जासु बिरहं सोचहु दिन राती। रटहु निरंतर गुन गन पांती॥ रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता। आयउ कुसल देव मुनि त्राता।। प्रिय राम भक्तों, आपका अभिनंदन, आपको बधाई जय श्री राम! मुख्यमंत्री ने इससे पहले मंगलवार को भी एक के बाद एक कई चौपाइयां ट्वीट करके अपनी भावनाएं व्यक्त की। इसमें उन्होंने कहा कि 'बीथीं सकल सुगंध सिंचाई। गजमनि रचि बहु चौक पुराईं। नाना भांति सुमंगल साजे। हरषि नगर निसान बहु बाजे॥' यानि त्रेतायुग के पश्चात आज पुनः प्रभु श्री राम के पुनीत अभिनंदन के मंगल भावों से संपूर्ण समाज सुरभित है। अयोध्या जी की हर गली अपने आराध्य की अभ्यर्थना हेतु प्रमुदित है। जय श्री राम! एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि 'हाट बाट घर गली अथाई। कहहिं परसपर लोग लोगाई॥ कालि लगन भलि केतिक बारा। पूजिहि बिधि अभिलाष हमारा।।' अर्थात प्रभु श्री राम के भक्तों का आह्लाद, सनातन संस्कृति का हर्ष-उत्कर्ष और पांच शताब्दियों की प्रतीक्षा का सुफल, आज धर्मनगरी श्रीअयोध्या जी में सहज प्रतिबिंबित हो रहा है। जय सिया राम! हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in