भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिकों के भूमि मामलों का निस्तारण अभियान चलाकर होगा : जिलाधिकारी
भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिकों के भूमि मामलों का निस्तारण अभियान चलाकर होगा : जिलाधिकारी

भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिकों के भूमि मामलों का निस्तारण अभियान चलाकर होगा : जिलाधिकारी

वाराणसी में 16 से 20 जुलाई तक विशेष अभियान वाराणसी, 04 जुलाई (हि.स.)। वाराणसी में भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिकों के भूमि संबंधी प्रकरणों का निस्तारण तहसील स्तर पर 16 से 20 जुलाई के बीच अभियान चला कर होगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसके लिए खास निर्देश जारी किया है। शनिवार शाम अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रणविजय सिंह ने बताया कि जिले में भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिकों से सम्बन्धित प्रकरण निस्तारण के लिए विभिन्न स्तरों पर लम्बित है, जिनका निस्तारण किया जाना अति आवश्यक है। भूमि संबंधी प्रकरणों का निस्तारण तहसील स्तर से अभियान के रूप में किया जायेगा। उन्होंने सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिकों को बताया कि यदि उनकी कोई समस्या या प्रकरण निस्तारण के लिए लम्बित हों अथवा निस्तारण हेतु प्रस्तुत करना चाहते हो, तो उसके निस्तारण के लिए अपना शिकायती प्रार्थना-पत्र/आवेदन हर हाल में 08 जुलाई तक कार्यालय अवधि प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे के मध्य उनके कार्यालय या जिले की तहसीलों के उप जिलाधिकारी के समक्ष आवेदन/प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in