भाजपा विधायक ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख 'जनसंख्या पर कड़ा विधान, मांग रहा है हिन्दुस्थान' की मांग की
भाजपा विधायक ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख 'जनसंख्या पर कड़ा विधान, मांग रहा है हिन्दुस्थान' की मांग की

भाजपा विधायक ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख 'जनसंख्या पर कड़ा विधान, मांग रहा है हिन्दुस्थान' की मांग की

सुल्तानपुर, 26 सितम्बर (हि.स.) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के विधायक ने प्रधानमंत्री से जनसंख्या नियंत्रण के लिए पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि जनसंख्या पर कड़ा विधान, मांग रहा है हिन्दुस्थान। जिले के लम्भुआ विधायक देवमणि द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि कुछ समय पूर्व राजनीतिक बैठकों, टीवी की चर्चाओं और चाय की दुकानों पर बातचीत का मुख्य मुद्दा बढ़ती हुई आबादी होती थी। पिछले साल के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में 'जनसंख्या विस्फोट' शब्द का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बहस को नए आयाम पर पहुंचा दिया है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण को देशभक्ति के बराबर बताया। उन्होंने कहा, “समाज का वह लघु वर्ग, जो अपने परिवारों को छोटा रखता है, सम्मान का हकदार है। वह जो कर रहा है वह देशभक्ति का कार्य है। अपने पत्र में कविता की इन पंक्तियों का वर्णन किया है। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय है। भारत माता का पैगाम, दो या दो से कम संतान। सब धर्मों का मान समान, बेटी बेटा एक समान। ज्यादा बहस न ज्यादा ज्ञान, सीधा सीधा ले संज्ञान। कोई खीच न कोई तान, सबको सन्मति दे भगवान। जनसंख्या पर कड़ा विधान मांग रहा है हिन्दुस्तान। हिन्दुस्थान समाचार/दयाशंकर/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in