भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया 839 बूथों का सत्यापन
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया 839 बूथों का सत्यापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया 839 बूथों का सत्यापन

चित्रकूट,18 अगस्त (हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे की अध्यक्षता में आईटी सेल कर्वी के कार्यकर्ताओं की बूथ समितियों का अंतिम सत्यापन किया गया। 839 बूथों के सत्यापन कार्य ज्यादातर मंडलों का काम सही पाया गया। मंगलवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार सत्यापन का कार्य आज से पूर्ण हो रहा है। इसके बाद किसी भी प्रकार के पत्रक को जिला कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सारे पत्रों का मिलान करने के बाद विधिवत परीक्षण करने के उपरांत क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर को भेज दिया जाएगा।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती के साथ खड़ा किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता केंन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम करें। सत्यापन का काम जिले में देख रहे जिला महामंत्री राजेश जायसवाल, जिला मंत्री प्रेम लाल बाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, सह मीडिया प्रभारी अर्पित जायसवाल, किसान मोर्चा के संयोजक पीएन सिंह, हीरो मिश्रा, मनीष सिंह, अमित पांडेय, राजा प्रजापति, मुनीन मिश्रा आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /रतन/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in