भाजपा के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार
भाजपा के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

भाजपा के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

मेरठ, 31 अगस्त (हि.स.)। भाजपा के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सोमवार को बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने नए क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। भाजपा ने हाल ही में अभी तक पश्चिम क्षेत्र के महामंत्री रहे मोहित बेनीवाल को नया क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किया है। शामली निवासी मोहित बेनीवाल आईआईटी से बीटेक डिग्रीधारी है। सोमवार को बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नए क्षेत्रीय अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद हवन के बाद निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष और अब प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी ने नए अध्यक्ष को कार्यभार सौंपा। इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों से नए अध्यक्ष का परिचय कराया गया। कोरोना आपदा के कारण शारीरिक दूरी और मास्क आदि नियमों का पालन कराया गया। नए क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जनहित के कार्यों में लगी हुई है। पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ रहा है। भाजपा में कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in