भाजपा की महत्वाकांक्षा विश्व में मां भारती का यश बढ़े : गणेश केसरवानी
भाजपा की महत्वाकांक्षा विश्व में मां भारती का यश बढ़े : गणेश केसरवानी

भाजपा की महत्वाकांक्षा विश्व में मां भारती का यश बढ़े : गणेश केसरवानी

- भाजपा वेणी माधव मंडल प्रशिक्षण अभियान का हुआ शुभारम्भ प्रयागराज, 26 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य कर रहे हैं। जबकि अन्य दलों के कार्यकर्ता अपने स्वार्थ एवं निजी महत्वाकांक्षाओं की सिद्धि के लिए कार्य करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वाकांक्षा सिर्फ यही है कि मां भारती का यश पूरे विश्व में बढ़े इसके लिए कार्य करते हैं। उक्त विचार भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने सोमवार को वेणी माधव मंदिर दारागंज में वेणी माधव मंडल द्वारा प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारम्भ करते हुए व्यक्त किया। इस अवसर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आज भाजपा द्वारा बनाए गए पंच निष्ठाओं के आधार पर संचालित हो रही है और महात्मा गांधी के सर्वोदय एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की विचारधारा पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, रामानुज शुक्ला, प्रभा शंकर पांडे एवं अवधेश चंद्र गुप्ता ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता भरत निषाद एवं संचालन राजेश पाठक ने किया। प्रशिक्षण अभियान में कुंज बिहारी मिश्रा, राजेश केसरवानी, राजू पाठक, राघवेंद्र कुशवाहा, सचिन जायसवाल, राजन शुक्ला, पार्षद राजेश निषाद, सुनीता, सुभाष वैश्य, पप्पू तिवारी, मिंटू गुप्ता, कमलेश गुप्ता, अभिषेक सोनकर एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in