भाजपा की उन्नति एवं उत्थान के लिए कार्य करें  रमेश जायसवाल
भाजपा की उन्नति एवं उत्थान के लिए कार्य करें रमेश जायसवाल

भाजपा की उन्नति एवं उत्थान के लिए कार्य करें : रमेश जायसवाल

प्रयागराज, 19 जनवरी (हि.स.)। भाजपा महानगर प्रयागराज द्वारा आयोजित सर्किट हाउस की बैठक में काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं प्रयागराज के मॉनिटर के रूप में आए रमेश जायसवाल ने महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के प्रभारियों संग बैठक करते हुए कहा कि भाजपा की उन्नति एवं उत्थान के लिए टीम भावना के साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के विचारों को पहुंचाना ही हम सब की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए संगठन द्वारा महीने की पहली तारीख से 15 तारीख तक बूथों पर बैठक का आयोजन कर संगठन की दृष्टि से बूथों को जागृत करना है। जिसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी बूथ सेक्टर एवं मंडल प्रभारियों की है। कहा कि बहुत ही जल्द पार्टी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ का गठन शीर्ष स्तर से लेकर मंडल स्तर पर करने जा रही है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने करते हुए कहा की दुनिया की सबसे बड़े राजनीतिक दल के लिए आज हम सब काम कर रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। इसलिए राग द्वेष से ऊपर उठकर हमें पार्टी का काम करना है और अपनी जिम्मेदारियों को सकारात्मक रूप से निभाते हुए एक आदर्श संगठन का निर्माण हमें करना है। बैठक का संचालन कुंज बिहारी मिश्रा एवं समापन रमेश पासी ने किया। बैठक में डॉ. अनीता सचान, डॉ.कृतिका अग्रवाल, गिरि बाबा, देवेश सिंह, बृजेश मिश्रा, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरिजेश मिश्रा, अर्चना शुक्ला, राजू शुक्ला, राघवेंद्र कुशवाहा, सुभाष वैश्य, प्रमोद मोदी, अनिल केसरवानी, सचिन जायसवाल, संजय कुशवाहा एवं सभी मंडल के प्रभारी मंडल अध्यक्ष महानगर पदाधिकारी उपस्थित रहे। त्रिस्तरीय चुनाव में कमल खिलाने को कार्यकर्ता बूथ पर करे कार्य इसी क्रम में भाजपा यमुनापार जिले के परिचायत्मक, त्रिस्तरीय चुनाव सम्बंधित एवं श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के संदर्भ में मंगलवार की सायं करछना के भरहा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुबोध सिंह के आवास पर बैठक हुई। जहां मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल ने कहा कि हम सब का कर्तव्य है कि इस त्रिस्तरीय चुनाव में भी कमल खिलायें। उन्होंने संगठनात्मक कामकाजी बैठक के तमाम बिन्दुओं पर कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में सम्बोधित किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने किया। इस दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिला संयोजक शिवदत्त पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष विभूति नारायण सिंह, जिला महामंत्री सविता त्रिपाठी, विजय शंकर शुक्ला, पंचायत चुनाव सह संयोजक नाथू गुप्ता आदि ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in