भाजपा किसान मोर्चा सोमवार से किसानों के बीच जाकर बताएगी किसान सुधार बिल के फायदे
भाजपा किसान मोर्चा सोमवार से किसानों के बीच जाकर बताएगी किसान सुधार बिल के फायदे

भाजपा किसान मोर्चा सोमवार से किसानों के बीच जाकर बताएगी किसान सुधार बिल के फायदे

बाराबंकी, 13 दिसम्बर (हि. स.)। किसान आन्दोलन का आज अठारहवां दिन है। यह आंदोलन धीरे-धीरे उग्र होता जा रहा है और भाजपा के केन्द्रीय मंत्री से लेकर आम कार्यकर्ता तक इसे देश विरोधी ताकतों द्वारा हाईजैक किये जाने की बात कर रहा है। इसी हाईजैक करने की बात को लेकर अब भाजपा किसान मोर्चा ने कमर कस ली है। इसके लिए वह अब किसानों के बीच जाकर उन्हें किसान सुधार बिल के फायदे समझाएगी। रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर यह जानकारी दी कि सरकार के बार -बार किसानों को समझाने के बावजूद किसानों का न मानना और उनके इस आंदोलन में देश विरोधी ताकतों का सक्रिय हो जाना इस बात की गवाही दे रहा है कि जो धरने पर बैठे हैं। वह किसान नहीं बल्कि वह अराजकतत्व हैं जो किसानों की आड़ लेकर मोदी और उनकी सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। इसलिए किसान मोर्चा की जिम्मेदारी बनती है कि किसानों के बीच जाए और ऐसे चेहरों को बेनकाब करे। भाजपा किसान मोर्चा इसके लिए 14 दिसम्बर से एक वृहद अभियान छेड़ने जा रही है। किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुकर सिंह सिद्धू ने बताया कि जिस तरह किसानों के आन्दोलन को नक्सलियों और वामपंथियों के द्वारा जिस तरह से हाईजैक किया गया है, उससे हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गयी है। हम किसानों के बीच जाकर उन्हें समझाएं कि उनका हितैषी कौन है। नरेन्द्र मोदी ने जो काम किसानों के लिए किया है जैसे नीम कोटेड यूरिया, किसान सम्मान निधि यह ऐसे काम हैं जो आज तक कभी नहीं हुए । हम किसानों को बताएंगे कि वह अपने प्रधानमंत्री पर भरोसा रखे उनका अहित नहीं होगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ अवस्थी के आलावा प्रदेश मंत्री एवं पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह ने बताया कि देश विरोधी ताकतों द्वारा आंदोलन को हाईजैक करने का सबसे बड़ा प्रमाण यही है कि भारत के बाहर कनाडा में भी इसके पक्ष में टिप्पड़ी की जा रही है। अब भारत के किसानों के मसले का कनाडा क्या काम? जब तक यह किसानों का मसला था तब तक ठीक था। परन्तु अब इसमें ऐसे तत्वों की इंट्री हो गयी है जो नरेंद्र मोदी को और उनकी सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/हरिराम/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in