भाजपा किसान मोर्चा ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
भाजपा किसान मोर्चा ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

भाजपा किसान मोर्चा ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

हमीरपुर, 06 अगस्त (हि.स.)। स्थानीय सरस्वती विद्यामंदिर के केशव भवन में गुरुवार को आयोजित अलंकरण समारोह में जनपद के मेधावी छात्र और छात्राओं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विद्यालय की तदर्थ समिति के कोषाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने सम्मानित किया। शिव शंकर सिंह ने इण्टरमीडियेट की बोर्ड परीक्षा में जनपद में पांचवां स्थान हासिल करने वाली दिव्या, देविका चतुर्थ, सुशांत दीक्षित पंचम, यश कुमार छठा, आकांक्षा अवस्थी आठवां व नौवां स्थान पाने वाले नरोत्तम कुमार आदि मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने समारोह में कहा कि विद्यालय के बच्चों ने श्रेष्ठ परिणाम देकर गौरव बढ़ाया है। वाकई शिक्षा देने और प्राप्त करने वाले दोनों ने ही कीर्तिमान स्थापित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र ने प्रदेश उपाध्यक्ष का आभार जताते हुये विद्यालय एवं समाज में नाम रोशन करने के लिये विद्यार्थियों का आवाहन किया है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in