भाजपा का लक्ष्य सिर्फ सर्व समाज का विकास है  : डॉ. दिनेश शर्मा
भाजपा का लक्ष्य सिर्फ सर्व समाज का विकास है : डॉ. दिनेश शर्मा

भाजपा का लक्ष्य सिर्फ सर्व समाज का विकास है : डॉ. दिनेश शर्मा

-मल्हनी में भाजपा उम्मीदवार के चुनाव प्रचार में पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश जौनपुर, 29 अक्टूबर (हि. स.)। मल्हनी विधानसभा आगामी 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा के तमाम नेताओं ने अब तक अपनी रैलियां की और अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश तरक्की की राह पर है तो विपक्ष दंगा कराने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ सर्व समाज का विकास है मल्हनी की जनता भय मुक्त होकर मतदान करें। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा यादवेश इण्टर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मल्हनी का दुर्भाग्य रहा है कि यह बाहुबली सीट के नाम से जानी जाती रही है जिससे क्षेत्र का विकास नही हुआ। विकास होता भी कैसे जब पता चलता था की ठीकेदार भी किसी दल से है। मल्हनी सीट जीतना जरूरी है। हमारे विधायक जहां भी है विकास हुआ है। विकास चाहिए तो विधायक आपका होना चाहिए। हम परिवर्तन करके ही क्षेत्र का विकास कर सकते है। मतदाता अब पौवा के लिए नहीं बल्कि पावर के लिए मतदान करेगा : संजय निषाद निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि मतदाता अब पौवा के लिए नही बल्कि पावर के लिए मतदान करेगा। उन्होंने कहा कि निषादों को जो सम्मान मोदी योगी की सरकार ने दिया है वह कोई नही दिया है। सपा सरकार ने तो गोली चलवाकर कार्यकर्ता को मारने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता अपने नेता व पार्टी की विचारधारा से अलग होगा तो पार्टी का विनाश सुनिश्चित है। उन्होंने भाजपा निषाद गठबंधन को मत देने की बात कही। मल्हनी की जनता विकास चाहती है या गुंडाराज: स्वामी प्रसाद कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मल्हनी चुनाव प्रदेश के विकास की दिशा तय करेगा। तय होगा कि मल्हनी की जनता विकास चाहती है या गुंडाराज। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकार भी देखी है जनता स्वयं तुलना करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी प्रांत के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान मंत्री उपेन्द्र तिवारी, अनिल राजभर, गिरीशचन्द यादव, सांसद बीपी सरोज, प्रवीण निषाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/उपेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in