भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर करता है काम  : उपेन्द्र तिवारी
भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर करता है काम : उपेन्द्र तिवारी

भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर करता है काम : उपेन्द्र तिवारी

देवरिया, 11 सितम्बर (हि.स.)। भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर काम करता है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना ही राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए हुई थी। उसी विचारधारा को लेकर ही आज भी हम सभी काम करते हैं। ये बातें उत्तर प्रदेश सरकार के खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेन्द्र तिवारी ने बरहज विधानसभा के सेक्टर संयोजकों और सेक्टर प्रभारियों की वर्चुअल बैठक में कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर प्रमुख और सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि वह ऐसी कड़ी है जो सरकार और संगठन को जनता से जोड़ने का काम करती है। सरकार की योजनाओं और संगठन के तय कामों को जनता तक बूथ प्रमुख के माध्यम से पहुँचाने का काम सेक्टर के ही पदाधिकारी करते हैं। आप सभी एक जिम्मेदार कार्यकर्ता हैं आप सभी सबको साथ लेकर सबसे सहयोग लेकर बूथ पर संगठन को और मजबूत करने का काम करे। उन्होंने कहा कि आज विपक्षी दल भाजपा की सरकार के द्वारा कराए जा रहें विकास कार्यो से बदहवास हो गए हैं और लोगों के बीच जाकर सरकार और संगठन के खिलाफ अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। इनसे सतर्क रहते हुए आप सभी जनता के बीच बराबर सम्पर्क में रहे और सरकार की योजनाओं पर चर्चा करें। भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने संगठन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर पर 14 से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह में होने वाले कार्यक्रमो पर चर्चा किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति/उपेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in