ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर रजनीकांत का कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर रजनीकांत का कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर रजनीकांत का कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

- फोन पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई कासगंज, 28 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के शुक्रवार की शाम पूरे प्रदेश के छह क्षेत्रीय अध्यक्ष की सूची जारी की है इसमें ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी पुनः नामित किए गए हैं। खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने ब्रज प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया है। देर शाम सूची जारी होने के बाद रजनीकांत माहेश्वरी के आवास पर कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। यहां बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस मौके पर रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में उन्हें एक बार फिर से इस पद के लायक समझा। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्मठता से संगठन एवं पार्टी के प्रति समर्पित रहेंगे। कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन के दौरान प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रजनीकांत माहेश्वरी को फोन पर उनके उन्हें ब्रज प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष केपी सिंह, नवल कुलश्रेष्ठ, डॉ वीडी राना, नीरज शर्मा, महेन्द्र बघेल, शरद गुप्ता, दानवीर सिंघ, मनोज गुप्ता, डीएस पाल, दिनेश, केपी सिंह, अजीत चौहान, अजय राना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ पुष्पेंद्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in