बुलंदशहर : भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला
बुलंदशहर : भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला

बुलंदशहर : भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला

बुलंदशहर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला हुआ है। इसमें उनकी पार्टी का उम्मीदवार घायल हुआ है। चंद्रशेखर आजाद का आरोप है कि उनके काफिले पर गोलियां चलाई गई हैं। उन्होंने इस हमले की जानकारी ट्वीट कर दी है। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर लिखा कि, बुलन्दशहर के चुनाव में हमारे उम्मीदवार को उतारने से विपक्षी पार्टीयां पूरी तरह घबरा गई है। आज की रैली ने इनकी नींद उड़ा दी है, जिसकी वजह से अभी कायरतापूर्ण तरीके से मेरे काफिले पर गोलियां चलाई गई है। यह इनकी हार की हताशा को दिखाता है ये चाहते है कि माहौल खराब हो, लेकिन हम ऐसा नही होने देंगे। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in