बीएचयू के कोविड वार्ड से एक मरीज फिर गायब, खोजबीन में जुटी पुलिस
बीएचयू के कोविड वार्ड से एक मरीज फिर गायब, खोजबीन में जुटी पुलिस

बीएचयू के कोविड वार्ड से एक मरीज फिर गायब, खोजबीन में जुटी पुलिस

वाराणसी, 27 सितम्बर (हि.स.)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कोविड वार्ड से फिर एक कोरोना संक्रमित मरीज सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। मरीज के भागने की जानकारी पाते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कम्प मच गया। वार्ड सहित पूरे अस्पताल परिसर में मरीज को सुरक्षा कर्मियों ने ढूंढ़ने का प्रयास किया। मरीज के नहीं मिलने पर रविवार को लंका थाने में सूचना दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अस्पताल से मरीज के भागने के बाद सोशल मीडिया में भी मामला गरमाया हुआ है। मऊ जिले के भटकौल गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध को परिजनों ने बीते 23 सितम्बर को बीएचयू के सरसुंदर लाल चिकित्सालय न्यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया था। अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज का कोविड टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज को कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार की देर रात मरीज अस्पताल से चुपके से निकल गया। काफी देर बाद अस्पताल कर्मियों को मरीज नहीं दिखा तो उन्होंने खोजबीन शुरू कर दिया। मरीज के नहीं मिलने पर अस्पताल के उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। मरीज के भागने की जानकारी अस्पताल प्रशासन द्वारा उसके परिजनों को दी गई। जानकारी पाते ही परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गये। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/उपेन्द्र/-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in