बागपत में शुरू हुआ देश का पहला पोर्टेबल माइक्रो सोलर पैनल पंप
बागपत में शुरू हुआ देश का पहला पोर्टेबल माइक्रो सोलर पैनल पंप

बागपत में शुरू हुआ देश का पहला पोर्टेबल माइक्रो सोलर पैनल पंप

बागपत, 29 अक्टूबर (हि.स.)। खेकड़ा क्षेत्र के बसी गांव में सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने देश के पहले पोर्टेबल माइक्रो सोलर पैनल पंप का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस पैनल से खेती में एक नई क्रांति आयेगी। जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने किसानों से सोलर पंप का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। खेकड़ा क्षेत्र के बसी गांव में गुरुवार को पोर्टेबल सोलर पंप का उद्घाटन करने के बाद सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि आईआईटी भुवनेश्वर व आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिकों ने सोलर पैनल पम्प बनाकर ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। उनके द्वारा बनाए गए इस पैनल पम्प से किसानों के जीवन में एक नई क्रांति आ जाएंगी। सौभाग्य से देश की इस क्रांति का आगाज जनपद की धरती से हो रहा है। भारतीय वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि का लोहा पूरा विश्व मान रहा है। इस सोलर पम्प से किसानों के जीवन में भी क्रांति आएगी। उन्हें खेतो में पानी के लिए किसी अन्य श्रोत पर निर्भर नही रहना पड़ेगा। इससे उनकी आय में भी बढोतरी होगी। किसान इस पैनल को खेती के साथ घर में भी प्रयोग कर सकता है। उन्होंने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र की बागपत, बड़ौत, छपरौली, सिवालखास, मोदीनगर विधानसभा में प्रत्येक को चार चार सोलर पंप लगाए जाएंगी। बागपत जनपद में मवींकलां, सांकरोद, बसी, सुन्हेड़ा गांव में सोलर पम्प लगाए जाएंगे। किसी बड़े आयोजन या खेतों में बड़े पम्पों को चलाने के लिए चारों पैनलों को एक साथ जोड़कर चला सकते है। इसमें एक पैनल से 250 किलोवाट बिजली उत्पन्न होती है। जिससे एक साथ ढाई सौ एलईडी बल्ब जलाए जा सकते है। इसकी कीमत तीन लाख रुपए है और पांच साल की गारंटी है। यदि किसानों की डिमांड इसे लेने के लिए बढ़ेगी तो इसकी कीमत ओर भी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा असीमित चलने वाली ऊर्जा है। जिसका उपयोग निशुल्क होता है। जल्द ही स्लाइड पैनल भी आ जायेंगे जिसे किसान जब चाहे कही पर लेकर जा सकता है। इसलिए किसान पम्प लगाकर निशुल्क ऊर्जा का भरपूर लाभ उठा सकते है। उन्होंने इस योजना को किसानों को समर्पित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सांसद को पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। सांसद ने पम्प का उदघाटन करने के बाद गांव के मिनी स्टेडियम में कबड्डी खेल रही बालिकाओं का खेल देखा। ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, प्रधान प्रतिनिधि बसी रविन्द्र सिंह, जयदेव प्रधान, नवीन प्रधान, बाबूराम त्यागी, संजय प्रधान, बिट्टू त्यागी, आशीष त्यागी, अरुण त्रिपाल धामा आदि मौजूद रहे। ब्लॉक के कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने दिया ज्ञापन बसी गांव में सांसद के आने की सूचना पर ब्लॉकों में संविदा पर तैनात कम्प्यूटर आपरेटर भी पहुँच गए। उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सांसद डॉ सत्यपाल सिंह को सौपते हुए बताया कि उन्हें दस साल पूर्व डाटा एंट्री कम्प्यूटर आपरेटर के रूप में प्रत्येक ब्लॉक में संविदा कर्मी के रूप में रखा गया था। शासन द्वारा उन्हें पीएफ व उनके वेतन का भुगतान सीधे उनके खातों में किए जाने के निर्देश दिए हैै। लेकिन उन्हें इन चीजों का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सांसद से शासन द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटरों के लिए निर्धारित किए गए लाभों को दिलाए जाने की मांग की। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन त्यागी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in