बांदा: बाइक सवार भाईयों को बस ने कुचला, एक की मौत
बांदा: बाइक सवार भाईयों को बस ने कुचला, एक की मौत

बांदा: बाइक सवार भाईयों को बस ने कुचला, एक की मौत

बांदा, 24 जुलाई (हि.स.)। अपनी बहन के घर में सावनी देकर वापस लौट रहे दो भाई बाइक समेत रोडवेज बस से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया है। घटना पैलानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई। सावन मास में बुंदेलखंड में बहन के घर सावनी भेजने की परंपरा है। इसी परंपरा के तहत अर्जुन (28) पुत्र मूलचंद निषाद अपने चचेरे भाई महेश (15) पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम चौराहा डेरा कुंडार फतेहपुर गुरुवार की शाम बाइक में सवार होकर पैलानी गए थे। पैलानी में लक्ष्मण प्रसाद के घर मैं उनकी बहन ब्याही है। गुरुवार की रात बहन के यहां सावनी देकर रात में दोनों भाई रुके रहे और आज सबेरे दोनों वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी पैलानी के पास बांदा की ओर जा रही रोडवेज बस में दोनों बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें अर्जुन की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी पैलानी थानाध्यक्ष ने दी। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/उपेन्द्र/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in