बंदूक की सफाई के दौरान गोली चलने से सिक्योरिटी गार्ड घायल
बंदूक की सफाई के दौरान गोली चलने से सिक्योरिटी गार्ड घायल

बंदूक की सफाई के दौरान गोली चलने से सिक्योरिटी गार्ड घायल

फिरोजाबाद, 28 सितम्बर (हि.स.)। थाना दक्षिण क्षेत्र अन्तर्गत विद्युत विभाग कार्यालय पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड सोमवार को बंदूक की सफाई के दौरान गोली चलने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया है। थाना मक्खनपुर क्षेत्र चमरोली निवासी कुंवरपाल (55) पुत्र अतर सिंह थाना दक्षिण क्षेत्र के लेबर कालोनी रेलवे फाटक के पास स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पर सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है। सोमवार को उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना से हड़कम्प मच गया। आनन फानन में उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां डयूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया। इधर जानकारी होते ही विद्युत विभाग से अधिशासी अभियंता आरपी सिंह भी पहुच गए। घायल ने अस्पताल में बताया कि वह अपनी डबल बैरक बंदूक में राउंड लोड कर उसकी सफाई कर रहा था तभी उसकी गलती से फायर हो गया और गोली उसके ही पैर में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। वहीं, अधिशाषी अभियंता आरपी सिंह ने भी बताया विद्युत विभाग का राजस्व जमा करने के लिए बैंक जाने से पूर्व सिक्योरिटी गार्ड अपनी डबल बैरक बंदूक की सफाई कर रहा था। इसी दौरान गोली चलने से वह घायल हो गया। जिसका उपचार कराया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in