फतेहपुर:  स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किये गये पुलिसकर्मी
फतेहपुर: स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किये गये पुलिसकर्मी

फतेहपुर: स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किये गये पुलिसकर्मी

-पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने पुलिस लाईन में फहराया झंडा फतेहपुर, 15 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर प्रशांत वर्मा द्वारा पुलिस लाइन में झंडारोहण किया गया। सेरेमोनियल गार्द द्वारा झण्डे को सालमी दी गयी। उन्होंने इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारी को 74वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। पुलिस लाईन में पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य आरक्षी विद्या भूषण शुक्ल को पुलिस पदक, मुख्य आरक्षी रामसम्भार मिश्र को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, उपनिरीक्षक निशीकान्त प्रधान को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न मेडल व प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपनिरीक्षक कल्यान सिंह की पुलिस विभाग में की गयी सेवा एवं कार्य उच्च कोटि का रहा, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक की घोषणा की गई है। जिलाधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पण कर शहीदों को नमन कर उनकी शहादत को याद किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण कर गार्द द्वारा सलामी दी गयी। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in