फतेहपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती
फतेहपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

फतेहपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

फतेहपुर, 25 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा के नेतृत्व में व कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री कुलदीप सिंह भदोरिया द्वारा जारी सूची के अंतर्गत पूरे जनपद में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती धूमधाम से मनाई। जयंती के मौके पर जिले के बूथ अध्यक्षों द्वारा अलग-अलग बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर बिन्दकी विधायक करण सिंह पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर खागा विधायक कृष्णा पासवान, सदर विधायक विक्रम सिंह, खाद एवं रसद राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया, संतोष सिंह राजू, प्रमोद द्विवेदी, अपर्णा सिंह गौतम, राहुल सिंह, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पराज पटेल सहित भाजपा जिलाअध्यक्ष द्वारा अलग-अलग बूथों में जिनको जो जिम्मेदारी दी गई वहां पर वह पदाधिकारी के साथ पहुंचकर जयंती को धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बिन्दकी विधायक करण सिंह पटेल ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी के पगचिन्हों पर अमल करने से ही समाज का उत्थान संभव है और देश की पहचान विश्व में स्थापित होगी। इसी कड़ी में कलेक्टरगंज वार्ड में बूथ अध्यक्ष द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ ज्ञानेंद्र सचान, जिला कोषाध्यक्ष व कलेक्टर गंज वार्ड के सभासद दिवाकर अवस्थी, जिला प्रवक्ता विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई व उनके जीवन पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष सुगंध शुक्ला, जिला संयोजक आईटी पंकज मिश्रा, अवनीश द्विवेदी, प्रिंस तिवारी, उमंग मिश्रा, मोनू शुक्ला, किशन सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in