फतेहपुर : जिला सपा नौजवान सभा का गठन, पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित
फतेहपुर : जिला सपा नौजवान सभा का गठन, पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

फतेहपुर : जिला सपा नौजवान सभा का गठन, पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

फतेहपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। जिला समाजवादी नौजवान सभा की 55 सदस्यदीय कार्यकारिणी घोषणा मंगलवार को की गयी। जिला उपाध्यक्ष पद के लिए फूल सिंह व अमीर अब्बास, जिला मीडिया प्रभारी पद के लिए मोहम्मद सैफ और कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रशान्त त्रिपाठी को मनोनीत किया गया। जिला सचिव व जिला कार्यकारणी सहित 55 सदस्यदीय नौजवान टीम का गठन हुआ। समाजवादी नौजवान सभा कार्यालय रावण मैदान में जनपद की जिला कार्यकारिणी बनाई गई उन सभी समाजवादी नौजवान सभा के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह रखा गया जिसमें नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मनीष यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सचिव चौधरी राजेश यादव व प्रदेश सचिव प्रकाश यादव द्वारा सभी समाजवादी नौजवान सभा के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष मनीष यादव ने सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी हमारी नौजवान टीम को सौंपी है उस जिम्मेदारी को बाखूबी पूरा किया जायेगा और हर जिम्मेदारी पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश की जायेगी। उन्होंने सदस्यों से कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने के लिए अभी से जुट जाये जिससे पार्टी को फिर से 2022 में प्रदेश में सरकार बनाई जा सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे नगर अध्यक्ष कलीम शेख, अखिलेश मौर्या, भूप यादव, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, रावेन्द्र यादव, मोनू यादव, आरिफ कुरैशी, नियाज़ शेख, मार्कंडेय नाथ सिंह, अंशु यादव, मुकीम शेख, डॉ.अनिल यादव, अरविंद पाल, प्रमोद यादव, दीपक सिंह, उदयभान, प्रांजुल पाल, राजकुमार यादव, परवेज राजा, विकाश यादव,शिवम, सौरभ, विकास कुमार, अंकित आदि लोग मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in