फतेहपुर : कृषि बिल किसानों की बर्बादी का कारण - अखिलेश कटियार
फतेहपुर : कृषि बिल किसानों की बर्बादी का कारण - अखिलेश कटियार

फतेहपुर : कृषि बिल किसानों की बर्बादी का कारण - अखिलेश कटियार

फतेहपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित कराए गए कृषि बिल के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर किसानों को इस बिल की बारीकियों से परिचित कराएंगे। सपा कार्यकर्ता दरवाजे दरवाजे पहुँचकर किसानों को यह बताएंगे कि किसान विरोधी यह बिल किस प्रकार से किसानों की बर्बादी का कारण बनेगा। यह विचार मंगलवार को सपा राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने जिले में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पत्रकारवार्ता में व्यक्त किये। जिले के दौरे पर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का हर कार्यकर्ता किसान विरोधी बिल के बारे में किसानों को जानकारी देगा इसके लिए सपा कार्यकर्ता किसानों के दरवाजे पर पहुचकर उनको जागरूक करने का काम करेंगे। शहर मुख्यालय के शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सपा के राष्ट्रीय सचिव ने यह भी कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश किसानों के साथ विश्वास घात किया है और कृषि बिल के चलते पहले से परेशान किसानों के सामने और भी दिक्कते खड़ी हो जाएगी। उन्होंने कहा बेरोजगारी इस सरकार में बढ़ी हुई है। आम जनमानस परेशान है और भाजपा के सत्ता में बैठे लोग मदमस्त हैं। उन्होंने कहा जनता इनका झूठ पकड़ चुकी है और ज्यादा दिन तक झूठ का शिगूफा अब चलने वाला नहीं है। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जैसे ही मुख्यमंत्री बनते हैं उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बड़ी संख्या में सरकारी विभागों में भर्तियां की जाएंगी और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर अरुणेश पांडेय, सतीश राज, रीता प्रजापति,चंद्र प्रकाश लोधी, पूर्व सांसद डॉ अशोक पटेल, सत्यम अवस्थी सहित तमाम अन्य सपाई मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in