फतेहपुर: आनंद चुने गए गल्ला व्यापार मंडल बिंदकी के अध्यक्ष
फतेहपुर: आनंद चुने गए गल्ला व्यापार मंडल बिंदकी के अध्यक्ष

फतेहपुर: आनंद चुने गए गल्ला व्यापार मंडल बिंदकी के अध्यक्ष

फतेहपुर, 06 सितंबर (हि.स.)। जिले के बिन्दकी नगर के गला व्यापार मंडल अध्यक्ष के चुनाव में दो प्रत्याशी सीधे आमने-सामने रहे। इस चुनाव में आनंद गुप्ता नए अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 34 मतों से पराजित कर दिया। नए चुने गए जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद गुप्ता का सदस्यों ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया। रविवार को बिन्दकी नगर के कुंवरपुर रोड स्थित मंडी समिति परिसर में गल्ला व्यापार मंडल का चुनाव हुआ। चुनाव में कुल 156 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें गला व्यापार मंडल अध्यक्ष के प्रत्याशी आनंद गुप्ता को 95 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल पटेल उर्फ गुड्डू को 61 मत मिले। इस प्रकार आनंद गुप्ता 34 मतों से विजयी घोषित किए गए। आनंद गुप्ता के गला व्यापार मंडल अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होते ही व्यापारियों ने आनंद गुप्ता का फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको ईमानदारी निभाने का प्रयास करूँगा। गल्ला व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करूँगा और कंधे से कंधा मिलाकर काम करूँगा। इस मौके पर व्यापारी जय कुमार साहू, नरेंद्र गुप्ता, राम शंकर गुप्ता, उमाशंकर, तेजप्रताप, कल्लू, शरद गुप्ता, सतीश गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in