प्रयागराज : तीर्थ पुरोहित महासंघ ने मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक
प्रयागराज : तीर्थ पुरोहित महासंघ ने मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक

प्रयागराज : तीर्थ पुरोहित महासंघ ने मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक

प्रयागराज, 05 अगस्त (हि.स)। विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ ने अयोध्या में जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण प्रारंभ होने की खुशी में बुधवार को प्रयागराज में रामघाट पर मां गंगा का षोडशोपचार पूजन कर दुग्ध अभिषेक किया। अशोक सिंघल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और बनने वाले श्री राम मंदिर के मॉडल का भी पूजन किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अमित आलोक पांडे ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए हम सबके प्रेरणा स्त्रोत स्व. अशोक सिंघल की दूरदृष्टि एवं कुशल कार्य योजना का ही परिणाम है जो इस प्रकार का भव्य मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल द्वारा जब भी कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होती थी तो वह स्वयं आकर मां गंगा को अभिषेक किया करते थे। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज तीर्थ पुरोहित महासंघ ने भी मां गंगा का अभिषेक किया। इस अवसर पर नरेंद्र पांडे, आलोक शर्मा, शैलेंद्र पांडे, संतोष शर्मा, रेनू मिश्रा, विक्रम तिवारी सहित अन्य देव पुरोहित उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in