प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर राज्यमंत्री नीलकंठ ने मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक, दीर्घ जीवन की कामना
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर राज्यमंत्री नीलकंठ ने मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक, दीर्घ जीवन की कामना

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर राज्यमंत्री नीलकंठ ने मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक, दीर्घ जीवन की कामना

-कार्यकर्ताओं ने मां गंगा को चढ़ाया 70 मीटर की चुनरी, जगह-जगह यज्ञ,हवन पूजन वाराणसी,17 सितम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केे 70वें जन्मदिन पर गुरुवार को उनके संसदीय क्षेत्र काशी में उत्सव जैसा माहौल दिखा। शहर और ग्रामीण अंचल के प्रमुख चौराहों पर लगे होर्डिग, बैनर के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन के लिए मां गंगा का दुग्धाभिषेक,यज्ञ और हवन किया। इसमें आम कार्यकर्ता से लेकर जन प्रतिनिधि,मंत्री और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता पूरे उत्साह से शामिल हुए। प्रात:काल अहिल्याबाई घाट पर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा.नीलकंठ तिवारी ने विप्र समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के दीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए मां गंगा का षोडशोपचार पूजन कर दूध व केशर जल से दुग्धाभिषेक किया। विप्र समाज के 21 बटुकों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राज्यमंत्री ने मां गंगा से प्रधानमंत्री के दीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगा जी में प्रधानमंत्री मोदी की आस्था निहित है। अतः आज इनका पूजन अर्चन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की गयी। साथ ही प्रार्थना किया कि राष्ट्र की मजबूती के लिए प्रधानमंत्री को शक्ति प्रदान करें। गंगा पूजन में पवन शुक्ला, विनय यादव, वेदमूर्ति शास्त्री, सुनील शर्मा, राजू बाजोरिया, मुन्ना रस्तोगी, उदित नारायण मिश्रा, दिलीप तुलस्यानी, प्रकाश कुमार, प्रमोद गुप्ता, अमन तिवारी, मनोज मिश्रा आदि शामिल रहे। इसी क्रम में राजेंद्र प्रसाद घाट पर सामाजिक संस्था रत्ना देवी सामाजिक ट्रस्ट के बैनर तले प्रधानमंत्री का 70वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दो ब्राह्मणों की देखरेख में मां गंगा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया गया। मां गंगा को 70 मीटर की चुनरी चढ़ाई गई। कार्यक्रम में शामिल भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री के दीर्घ जीवन के लिए कामना की। कार्यक्रम के संयोजक सोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि आज ही के दिन देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का भी जन्मदिन है। जिन्होंने पूरी सृष्टि का निर्माण किया था। आज के भारत के शिल्पी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के नव निर्माण में अपना सहयोग प्रदान किया है। कार्यक्रम में निर्मल उपाध्याय, पार्षद शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पार्षद नरसिंह दास, रूपेश सिंह, सोमनाथ यादव, आकाश श्रीवास्तव जुगनू, आशुतोष दुबे, अवनीश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in