प्रतापगढ़ : धान क्रय केंद्रों पर महिला किसानों को मिल रही विशेष सहूलियत
प्रतापगढ़ : धान क्रय केंद्रों पर महिला किसानों को मिल रही विशेष सहूलियत

प्रतापगढ़ : धान क्रय केंद्रों पर महिला किसानों को मिल रही विशेष सहूलियत

प्रतापगढ़ , 24 नवम्बर (हि. स.)। जिले में किसानों का धान खरीदने के लिए 51 क्रय केंद्र खोले गए हैं। सभी क्रय केंद्रों पर किसान अपनी धान की फसल को बेचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली और दूसरे साधन से लेकर पहुंच रहे है। कुछ क्रय केंद्र पर अपेक्षा से कम खरीद हुई है। शासन ने किसानों की सहूलियत का हर खास ख्याल रखा है। एक ओर जहां महिला किसान व उनके परिवार की कोई महिला सदस्य बिना नंबर के ही केंद्र पर जाकर धान विक्रय कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर लघु व सीमांत किसानों को धान विक्रय करने के लिए अलग तिथि निर्धारित की गई है। आसपुर देवसरा के नचरौला धान क्रय केंद्र कम खरीद हुई है। लालगंज के कौशिल्यापुर में कम खरीद हुई है ।किसानों का कहना है कि बोरी नहीं मिलने से तैयार फसल को बिचौलियों के हांथ बेचने को तैयार है। तीन किसानों से मात्र 16.30 एमटी, परसनी और परसतारडीह में चार-चार किसानों का धान खरीदा गया है। कौशिल्यापुर और खूझीकला केंद्र ऐसे हैं, जहां बोरा नहीं होने से खरीद प्रभावित हो रही है। लापरवाही का आलम यह है कि न तो कर्मचारी अफसरों से संपर्क कर रहे हैं और न ही कोई ठोस पहल कर रहे हैं। जिले में 60,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य हासिल करने के लिए 51 क्रय केंद्र खोले गए हैं, अभी तक जिले में 72,00 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो सकी है। उधर, अफसरों का दावा है कि खरीद का लक्ष्य आसानी से हासिल हो जाएगा। संडवाचंद्रिका ब्लाक में है सिर्फ एक केंद्र जिले के संडवाचंद्रिका विकास खंड में सिर्फ एक केंद्र खोला गया है। खाद्य विभाग के केंद्र के अलावा कोई और केंद्र नहीं खोला गया है। ऐसे में गड़वारा, ककरहा के लोगों को बाबूगंज बाजार स्थित केंद्र पर जाना पड़ रहा है। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि धान खरीद में प्रतापगढ़ मंडल में सभी जिलों से आगे हैं। लक्ष्य जल्दी हासिल करने और किसानों का धान उनके घर के निकट खरीदने के लिए केंद्रों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। पहले 34 केंद्र थे, जो अब बढ़कर 46 हो गए हैं। पांच नए केंद्र खोले गए हैं।जिससे धान क्रय केंद्र की संख्या 51 हो गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपेन्द्र/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in