प्रतापगढ़ जाते समय सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, हर मोर्चे पर विफल है सरकार

प्रतापगढ़ जाते समय सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, हर मोर्चे पर विफल है सरकार
प्रतापगढ़ जाते समय सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, हर मोर्चे पर विफल है सरकार

रायबरेली, 14 सितम्बर(हि.स.)। सपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को प्रतापगढ़ जाते समय सोमवार को रायबरेली में प्रशासन द्वारा रोक लिया गया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेता प्रतापगढ़ के सपा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के सिलसिले में प्रतापगढ़ जा रहे थे। दरअसल सोमवार को सपा के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के नेतृत्व में विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह, सुनील साजन,पूर्व मंत्री मनोज पांडे व विधायक अमरीश सिंह पुष्कर प्रतापगढ़ जा रहे थे। नेताओं को प्रतापगढ़ जाना था, जहां सपा के जिलाध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई थी व कई कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज हुए थे, जिसके बाद से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश था। प्रतिनधिमंडल में शामिल नेता मौके पर हकीकत जानने जा रहे थे। नेताओं को रास्ते में ही बछरांवा बार्डर पर आगे जाने से रोक लिया गया और सभी को सारस होटल ले जाया गया। सारस होटल में पत्रकारों से बात करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। वह सभी साथियों के साथ प्रतापगढ़ पूर्व सांसद सीएन सिंह की मौत पर परिजनों से मिलने जा रहे थे लेकिन उन्हें जबरन जाने से रोक दिया गया। इसके पहले लखनऊ में भी रोकने का प्रयास किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार तानाशाही पर उतारू है और अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उन लोगों को कहीं आने जाने से रोका जा रहा है। इसके पहले पूर्व मंत्री मनोज पांडे को भी सीतापुर जाने से रोक दिया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है लेकिन कोई यह नहीं बता रही है कि आखिर किस मामले में उन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश/उपेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in