पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्मदिन कांग्रेसियों ने उत्साह से मनाया, काटा केक
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्मदिन कांग्रेसियों ने उत्साह से मनाया, काटा केक

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्मदिन कांग्रेसियों ने उत्साह से मनाया, काटा केक

वाराणसी, 26 सितम्बर (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्मदिन शनिवार शाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केक काट कर उत्साह से मनाया। युवा कांग्रेस के बैनर तले गुलाब पार्क सिगरा में जुटे कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के दीर्घ जीवन के लिए मंगलकामना की। जिला अध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर ने कहा कि देश में आर्थिक सुधारों के पुरोधा, साल में 100 दिन की रोजगार गारंटी योजना,आधार कार्ड योजना लाने वाले डॉक्टर सिंह का लोहा पूरा विश्व मानता है। डॉ सिंह के इन कार्यों की सराहना संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी की थी। भारत और अमेरिका के बीच की न्यूक्लियर डील, शिक्षा का अधिकार जैसे कार्यों को करके उन्होंने देश को मजबूती प्रदान की। जिला उपाध्यक्ष कुंवर यादव ने कहा कि आज की वर्तमान परिस्थिति में देश की अर्थव्यवस्था जिस प्रकार चौपट होती जा रही है। ऐसे वक्त में डॉ. मनमोहन सिंह की देश को बहुत जरूरत है। अन्य कार्यकर्ताओं ने डॉ मनमोहन सिंह को युगपुरुष बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इसमें लल्लापुरा पार्षद प्रिंस राय,राजेश त्रिपाठी, दिलीप सोनकर, कुंवर यादव,उत्कर्ष त्रिपाठी, ऋषभ पांडेय,रमेश शर्मा,मो वारिस, हाजी अनवर अंसारी,मोहमद असलम आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in