पंडित दीनदयाल का कृतित्व व व्यक्तित्व अनुकरणीय : लक्ष्मण आचार्य
पंडित दीनदयाल का कृतित्व व व्यक्तित्व अनुकरणीय : लक्ष्मण आचार्य

पंडित दीनदयाल का कृतित्व व व्यक्तित्व अनुकरणीय : लक्ष्मण आचार्य

चित्रकूट, 28 सितम्बर (हि.स.)। पं. दीनदयाल उपाध्याय का कृतित्व और व्यक्तित्व अनुकरणीय है। उन्होंने राजनीतिक दलों के आचरण व शासकों को कैसा आचरण करना चाहिए, इस पर गहनता से चिंतन किया था। यह बातें मुख्य वक्ता लक्ष्मण आचार्य ने पं. दीनदयाल की जयंती पर संबोधित करते हुए कहा। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके विचारों की वर्तमान में प्रासंगिकता पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि पं.दीनदयाल ने गांव, गरीबों, महिलाओं, युवाओं के समग्र विकास के चिंतन को विचार क्रांति के रूप में स्थापित किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि भाजपा के प्रेरणा स्रोत दीनदयाल का जीवन प्रेरणादायी है। चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके पटेल ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने जनकल्याण की ऐतिहासिक योजनाएं लागू किया है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर, अयोध्या में राममंदिर की आधार शिला रखकर, किसान विधेयक पास कर सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि रही है। वेबिनार में लोनिवि राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके पटेल, विधायक आनन्द शुक्ला व प्रदेश मंत्री अशोक जाटव सहित वरिष्ठ नेता अशोक जाटव, आलोक पाण्डेय, राघवेन्द्र सिंह, राजेश जायसवाल, भैरो प्रसाद मिश्र, देव त्रिपाठी, रंजना उपाध्याय, दिनेश तिवारी, लवकुश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रतन/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in