निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण होगी भर्तियां, काम के आधार जीतेंगे उपचुनाव -डाॅ दिनेश शर्मा
निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण होगी भर्तियां, काम के आधार जीतेंगे उपचुनाव -डाॅ दिनेश शर्मा

निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण होगी भर्तियां, काम के आधार जीतेंगे उपचुनाव -डाॅ दिनेश शर्मा

फिरोजाबाद, 23 सितम्बर (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुये कहा कि विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है कि सरकार पांच साल तक संविदा पर नौकरियों की व्यवस्था कर रही है। ऐसा नही है सभी भर्तियां पहले की तरह होंगी। पारदर्शिता पूर्ण एवं निष्पक्ष होगी। हमने प्रदेश में काम किया है और काम के आधार पर ही हम प्रदेश की आठों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जीतेंगे। उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा बुधवार को टूण्डला शहर पहुंचे। जहां उन्होंने एक होटल में पहले भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। माना जा रहा है कि बैठक में टूण्डला विधानसभा पर होने वाले आगामी उपचुनाव और उम्मीदवार चयन को लेकर चर्चा हुई है। यह बैठक करीब दो घंटे तक चली। इसके बाद वह मीडिया से भी रूबरू हुये। उन्होंने अयोध्या में परमाहंसचार्य के हिन्दू राष्ट्र घोषित करने के लिये धरने पर बैठने के सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा ने संविधान के प्रति अपने को आबद्व किया है। संविधान कहता है कि धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है। इसलिये सरकार ने धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की परिकल्पना को माना है। मुजफ्फर नगर में एक व्यापारी की हत्या के बाद परिवार के लोग पलायन करने को मजबूर है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी को भी पलायन नहीं करने दिया जायेगा। जो भी दोषी होगा उसे कठोर दंड मिलेगा। कोरोना काल में कई पत्रकारों की मौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी के लिये सरकार की चिंता है। सभी की सुरक्षा हो सभी को उपचार मिल सके। इसलिये सरकार ने सरकारी अस्पतालों में सभी व्यवस्थायें की है। विपक्ष फिल्म सिटी का आरोप लगा रहा है कि यह सपा की योजना है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने बहुत सारे सपने देखे होंगे, जो वह कर नहीं पाये अब दूसरी सरकार अगर कर रही है तो इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का अवसर मिला है। पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो सरकार ने गरीबों, किसानों, विधार्थियो, व्यापारियों के लिये जो काम किए हैं। उसकी चारों तरफ चर्चा है। विपक्ष के द्वारा अर्नगल प्रचार कभी-कभी किया जाता है। सरकार किसी भी प्रकार की नौकरियों में संविदा की भर्ती, परमानेंट नौकरी करने के बाद संविदा का पांच साल रहे या छह साल रहे इस तरह का कोई कार्यक्रम सरकार के द्वारा तय नहीं किया गया है। भर्ती जैसे पहले होती थी उसी प्रकार होगी। पारदर्शिता पूर्ण होगी, निष्पक्ष होगी। जितने खाली पद है सभी विभागों में सरकार ने उनको विज्ञापित करने के आदेश दिये हैं। तीन लाख के आस पास पहले भर्तियां हो चुकी है। लाखों भर्तिया पुलिस में, ग्राम विकास में शिक्षा विभाग में नगर विकास में अन्य विभागों में अलग-अलग तरीके से हुई है। सरकार का काम है कि एक तरफ नौकरियों के माध्यम से रोजगार देना दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के द्वारा एक विशेष पैकेज दिया गया है उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडेक्ट और तमाम अन्य लघु उधोगों के माध्यम से छोटे व्यापारियों को ऋण देने का काम किया गया है। सरकार का काम, पारदर्शी शासन देना उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उपचुनाव होने वाला है। मुझे खुशी है कि आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है कि वहां सभी जगह भाजपा की बढ़त अभी से दिखाई पड़ रही है। हमारा मकसद है कि पारदर्शी सरकार हो और सबके साथ न्याय हो। सरकार जिस कठोरता से काम कर रही है उससे बड़े बड़े माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गये है। उन्होंने जेलों में अपने आप को निरूद्व करा रखा है। सरकार का काम है कि पारदर्शी शासन देना, आवाम के अधिकारों की रक्षा करना। हमनें जो विकास कार्य किया है वह चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो, कृषि के क्षेत्र में हो या फिर व्यवसाय के क्षेत्र में हो, सरकार ने चारो तरफ काम किये है। आने वाले समय में शिक्षक क्षेत्र के भी और स्नातक क्षेत्र के चुनाव के साथ उपचुनाव होने है उनके लिये हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है। हम काम के आधार पर ही इन चुनावों में जीत हांसिल करेेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी संगठन तय करेगा वही हमारा उम्मीदवार होगा। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल के टीवी वार्ड, ग्राउंड़ में प्लान्टेशन व खेल मैदान कार्य का शिलान्यास, मुख्यालय स्थित ग्राम दौंकेली में मनरेगा के तहत एनआरएलएम शेड के कार्य का लोकापर्ण, क्रिटिकल गैप योजना के तहत 50 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन एवं सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह को एक करोड़, पांच लाख साठ हजार का पारिश्रमिक चेक भेंट किया। हिन्दुस्थान समाचार/ कौशल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in