नियुक्ति पत्र ना मिलने से नाराज भूतपूर्व सैनिकों ने निकाला तिरंगा मार्च

नियुक्ति पत्र ना मिलने से नाराज भूतपूर्व सैनिकों ने निकाला तिरंगा मार्च
नियुक्ति पत्र ना मिलने से नाराज भूतपूर्व सैनिकों ने निकाला तिरंगा मार्च

लखनऊ, 15 अक्टूबर(हि.स.)। लखनऊ में भूतपूर्व सैनिकों ने गुरुवार को जवाहर भवन से एक तिरंगा मार्च निकालकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। यह तिरंगा मार्च जवाहर भवन से निकलकर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचा। तिरंगा मार्च के समापन के बाद भूतपूर्व सैनिकों ने कहा कि आज कुल 52 भूतपूर्व सैनिकों ने ग्राम विकास अधिकारी के पद पर मिले नियुक्ति से संबंधित नियुक्ति पत्र ना मिलने से नाराज होकर तिरंगा मार्च निकाला है। ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए भूतपूर्व सैनिकों की नाराजगी पूरी तरह से जायज है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी से अपनी समस्याओं को कहना चाहते थे, इसलिए उन्होंने सांकेतिक मार्च निकालकर अपनी बातों को लिखित रूप में मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास किया है। हम सब चाहते हैं कि हमलोगों की समस्याओं का शीघ्रताशीघ्र समाधान हो। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in