नागेपुर में रैली निकाल कर बेटियों ने मांगा बराबरी का हक
नागेपुर में रैली निकाल कर बेटियों ने मांगा बराबरी का हक

नागेपुर में रैली निकाल कर बेटियों ने मांगा बराबरी का हक

वाराणसी,10 अक्टूबर (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के एक दिन पूर्व शनिवार को आदर्श ग्राम नागेपुर में बराबरी के अधिकार, कन्या भ्रूण हत्या और यौन उत्पीड़न के विरोध में बालिकाओं ने रैली निकाली। रैली में शामिल नागेपुर और आसपास की लड़कियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज, बाल विवाह आदि सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने की मांग की। रैली में शामिल लड़कियों ने कहा कि उनके गांव में ज्यादातर लोग शराब के नशे में डूब चुके हैं, जिसका खामियाजा महिलाओं और बेटियों को भुगतना पड़ रहा है। बेटियों और महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, छेड़खानी, बलात्कार, मारपीट आदि घटनाओं का सबसे बड़ा कारण शराब है। लड़कियों ने प्रदेश सरकार से शराब पर पूरे प्रदेश में बिहार और गुजरात की भांति प्रतिबंध लगाने की आवाज उठाई। रैली में शामिल लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि गांवों में किशोरी लड़कियों की दशा चिंतनीय है।लड़कों और लड़कियों में अभी भी भेदभाव किया जाता है। पढ़ने लिखने में अच्छा होने के बावजूद बहुत से लड़कियों की पढाई छुड़ाकर कम उम्र में उनकी शादी करा दी जाती है, जिससे उनके सेहत पर खराब प्रभाव पड़ता है। किशोरी संगठन की संयोजक सोनी ने कहा कि आज घर में ही लड़कियां सुरक्षित नहीं है, बहुत बार परिवार और रिश्तेदारों द्वारा लड़कियों का यौन शोषण किया जाता है। इसमें अनीता पटेल, आशा, सोनी, सरोज, मधुबाला, खुशबू, वर्षा कलावती, अंजली, शमाबानो, विद्या, अमित, सीमा, श्याम सुन्दर, विजय, रामबचन, सुनील, पंचमुखी आदि शामिल रहीं। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in