नगर निगम ने बेकार प्लास्टिक से बनाए बैंच, गमले व टाइल्स
नगर निगम ने बेकार प्लास्टिक से बनाए बैंच, गमले व टाइल्स

नगर निगम ने बेकार प्लास्टिक से बनाए बैंच, गमले व टाइल्स

गाजियाबाद, 17 नवम्बर (हि.स.)। गाजियाबाद नगर निगम ने कबाड़ से जुगाड़ पर अमल करते हुए बेकार प्लास्टिक से विभिन्न प्रकार के उत्पादो का निर्माण शुरू कर दिया है। बेकार प्लास्टिक से गमले, बैंच, टाइल्स का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम ने एयरपोर्ट रोड करहैडा मोहन नगर के पास बेकार प्लास्टिक से काम की चीजें बनाने की यूनिट स्थापित की है। इस यूनिट ने प्लास्टिक से बनी बैंच का निर्माण माॅडल के रूप में तैयार किया है। इन बैंच को महानगर के विभिन्न पार्कों में लोगों के बैठने के लिए स्थापित किया जाएगा। पहले चरण में प्लास्टिक के कचरे से प्रतिदिन 75 बैंच तैयार की जाएंगी। इस कचरे से प्लान्टर, गमले, प्लास्टिक के गेट, टरीगार्ड, डस्टबीन, बाल्टी व टाइल्स आदि बनाने का काम बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। गाजियाबाद में औसतन 100 से 150 टन बेकार प्लास्टिक कूड़े से निकलती है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि इस यूनिट के लगने के बाद अब महानगर में प्लास्टिक से फैलने वाले प्रदूषण पर अकुंश लगेगा। प्लास्टिक कचरे से विभिन्न उत्पाद तैयार करने वाला गाजियाबाद नगर निगम उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष का पहला निगम बन गया है, जिसने मिशन बैटरमेन्ट के तहत इस प्रकार का प्रोजैक्ट शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में स्थानीय कलाकारों की सेवा ली है। इससे इन कलाकारों को अपनी कौशलता दिखाने का मौका मिलेगा। साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा। अभी तक नगर निगम पार्कों में एक बैंक लगाने पर लगभग नौ हजार रुपए खर्च करता था। जबकि प्लास्टिक कचरे से बैंच बनाने में लगभग चार हजार रुपए का खर्च आ रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in