नए कृषि कानून का दुष्प्रचार करने वाले खुद हैं किसान विरोधी : उपेंद्र तिवारी
नए कृषि कानून का दुष्प्रचार करने वाले खुद हैं किसान विरोधी : उपेंद्र तिवारी

नए कृषि कानून का दुष्प्रचार करने वाले खुद हैं किसान विरोधी : उपेंद्र तिवारी

-खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने किसान गोष्ठी को किया संबोधित जौनपुर, 25 दिसम्बर (हि.स.)। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं होता। उन्होंने जब से सत्ता संभाली है, तब से देश के सर्व समाज का चौमुखी विकास किया है। गर्भ में पल रहे बच्चे से लेकर श्मशानघाट तक क्रिया कर्म की व्यवस्था की योजनाएं चलाई हैं। ये नए कृषि कानून का विरोध करने वाले स्वयं ही किसान विरोधी हैं। यह बातें प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने कही। वे शुक्रवार को जनपद में आईटीआई परिसर में आयोजित पीएम किसान सम्मान निधि समारोह व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आयोजित किसान गोष्ठी में में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज जो नए कृषि कानून के प्रति दुष्प्रचार फैला रहे हैं, वे स्वयं किसान विरोधी हैं। पहले किसान कानून को पढ़ा जाए। वह किसानों के हित में है। सरकार ने किसान हित में बहुत कदम उठाए हैं। खाद की ब्लैक मार्केटिंग बंद हुई। खाद के कारखाने बढ़ा दिए गए। यूरिया को नीम कोटेड मिलने लगी। खाद बीज व अन्य सामानों में सब्सिडी दी जाने लगी। बिजली खम्भे के तार घर घर तक पहुंचे और पिछली सरकारों में यह सब व्यवस्था नहीं थी। मोदी ने महिलाओं बहनों के लिए उज्ज्वला योजना का लाभ दिया। दिव्यांगों विधवाओं वृद्धों के लिए पेंशन बढ़ाया। अखिलेश यादव पर भी बिना नाम लिए बोला हमला खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने कहा कि किसान अन्नदाता है और किसान से बड़ा देश के लिए कोई नहीं है। वह भ्रमित न रहे। किसान कानून को पढ़ें। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में ऑस्ट्रेलिया से पढ़कर आए हुए लड़के ने जनता की आंखों में धूल झोंक कर उनका इस्तेमाल किया। प्रदेश को गर्त मे झोंक दिया। उन्होंने अटल बिहारी बाजपेई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनसे सीख लेने की जरूरत है। अटल जी ने देश के लिए बहुत कुछ किया उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि अटल जी ने देश के लिए बहुत कुछ कर दिया। इसके पूर्व उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर दीपप्रज्वलन माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने दिनेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कृषक उपहार योजना के तहत लाटरी से निकाले गए दो भाग्यशाली किसानों को ट्रैक्टर उपहार में दिया, जिसमें मुंगराबादशाहपुर के मेवालाल यादव व खर्गसेनपुर जौनपुर के तहसीलदार सिंह को मिला। उन्हें मंत्री ने चाबी व ट्रैक्टर देकर रवाना किया। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान विरोधियों के दुष्प्रचार के शिकार ना हो। सरकार हमेशा उनके हित में काम करेगी। पूरे कार्यक्रम में किसानों पर फोकस किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर, एसडीएम नितीश कुमार, सुदर्शन कुमार, राजकिशोर पाल, प्रधान संघ के अध्यक्ष करंजाकला सुनील कुमार यादव मम्मन, जितेंद्र मौजूद रहे। संचालन सुशील मिश्रा ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in