ध्रुव कुमार त्रिपाठी बोले, यह शिक्षकों की जीत, विरोधी ताकतें हुई परास्त
ध्रुव कुमार त्रिपाठी बोले, यह शिक्षकों की जीत, विरोधी ताकतें हुई परास्त

ध्रुव कुमार त्रिपाठी बोले, यह शिक्षकों की जीत, विरोधी ताकतें हुई परास्त

गोरखपुर, 04 दिसम्बर (हि.स.)। गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के उम्मीदवार ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की है। परिणाम घोषणा के साथ ही मंडलायुक्त और रिटर्निंग आफिसर जयंत नार्लिकर ने विजयी उम्मीदवार ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया। ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जीत के बाद कहा कि यह शिक्षकों की जीत है और शिक्षक विरोधी ताकतें परास्त हुुई हैं। शिक्षक समुदाय पूरे प्रदेश में रणनीति बनाकर शिक्षकों के हित में काम करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षकों को समान कार्य का समान वेतन एवं पुरानी पेंशन दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने 10,227 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी और वित्त विहीन शिक्षक महासंघ के प्रत्याशी अजय कुमार सिंह को 1,008 मतों से पराजित किया। अजय सिंह को कुल 9,219 मत हासिल हो सके। इसी तरह नई पेंशन के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले निर्दल उम्मीदवार राजीव यादव ने 4,529 मत हासिल करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथे स्थान पर समाजवादी पार्टी समर्थित उम्मीदवार अवधेश कुमार यादव रहे। इन्हें 4,5289 मत मिले। कुछ ऐसा रहा रुझान मतगणना प्रक्रिया गुरुवार की सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन में सबसे पहले इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों से यहां लायी गई मटपेटिका का मिलान हुआ। फिर 50-50 की गड्डी बनाई गई। प्रथम वरीयता मतों की गिनती का कार्य शाम करीब सात बजे तक पूरी हुई। इसमें 1,277 मत अवैध रहे। प्रथम वरीयता के मतों में ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अजय सिंह पर 854 वोटों की बढ़त बना ली थी। इलेक्टोरल कोटा (कुल वैध मतों के 50 फीसद से एक वोट अधिक) के लिए जरूरी मत न पाने के कारण दूसरी वरीयता की गणना शुरू की गई। होते गए एलिमिनेट 14 टेबल पर हिने वाली मतगणना में नीचे से 14 उम्मीदवारों अनिल कुमार गौतम, अनिल कुमार श्रीवास्तव, नागेंद्र दत्त त्रिपाठी, देशबंधु शुक्ला, लाल बहादुर यादव, अरुण सिंह, रमेश कुमार विमल, नागेंद्र प्रताप सिंह, विभ्राट चंद कौशिक, राम प्रताप राम, राम जन्म सिंह, नरेंद्र सिंह, अवधेश यादव व राजीव यादव परिणाम के दौर से बाहर (एलिमिनेट) हो गए। ध्रुव कुमार त्रिपाठी एवं अजय सिंह के बीच अंत तक कांटे की टक्कर जारी रही। सपा उम्मीदवार के दौड़ से बाहर होने तक ध्रुव त्रिपाठी 729 वोटों से आगे चल रहे थे। इसके पहले राउंड में भी अजय सिंह ने उन पर बढ़त बनाई थी। हालांकि अंतिम प्रत्याशी के मतों की गणना में ध्रुव त्रिपाठी ने एक बार फिर बढ़त बनाकर जीत का अंतर भी बढ़ा लिया। प्रथम-द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती के बाद प्रत्याशियों को मिले वोट - अवधेश कुमार यादव 2,667 - नागेंद्र दत्त त्रिपाठी 131 - अजय सिंह 9,219 - अनिल कुमार गौतम 59 - अनिल कुमार श्रीवास्तव 60 - अरुण सिंह 235 - देशबंधु शुक्ला 211 - ध्रुव कुमार त्रिपाठी 10,227 - नरेंद्र सिंह 1,607 - नागेंद्र प्रताप सिंह 519 - रमेश कुमार विमल 241 - राजीव यादव 4,529 - राम प्रताप राम 610 - राम जन्म सिंह 653 - लाल बहादुर यादव 232 - विभ्राट चंद कौशिक 553 -------------------------------------------- कुल पड़े वोट 28,802 ------------------------------------------- हिन्दुस्थान समाचार/आमोद/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in