त्योहारी सीजन में भी रहे कोविड-19 प्रोटोकॉल का ख्याल
त्योहारी सीजन में भी रहे कोविड-19 प्रोटोकॉल का ख्याल

त्योहारी सीजन में भी रहे कोविड-19 प्रोटोकॉल का ख्याल

- भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचें - मास्क लगाने और हाथ धोने पर दें विशेष ध्यान हाथरस, 20 अक्टूबर (हि.स.)। अब धीरे-धीरे कोरोना वायरस आम जनमानस का हिस्सा बनता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के लिहाज से अक्टूबर का महीना अब तक काफी सुकून भरा रहा है। जिला कोरोना कंट्रोल के मामले में प्रथम तीन में शामिल है। जिले में इसी तरह कोरोना नियंत्रण में रहे इसके लिए जरुरी है कि जनता इस त्योहरी सीजन में सोच समझकर बाहर निकले। इस दौरान सभी को मास्क पहनने, दो गज की दूरी और हाथ धोने पर विशेष ध्यान देना हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी हाथरस डॉ. बृजेश राठौर कहना है कि त्योहारी सीजन में सतर्कता की जरूरत है। त्योहारों का समय चल रहा है, दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली पर बाजारों में काफी रौनक रहती है। लेकिन, इस बार हमें इन आने वाले त्योहारों पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा इस त्योहारी सीजन में लोगों को सार्वजनिक स्थान, भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचना चाहिए। इसी तरह हर आधे घंटे में सैनेटाइजर या साबुन से हाथों की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए। वायरस का फैलाव न हो। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद कोरोना कंट्रोल के मामले में प्रथम तीन में शामिल है। हम सबको मिलकर कोरोना से लड़ना है। मुंह पर मास्क का अवश्य प्रयोग करें। उसके साथ-साथ आंखों को ढक कर रखें, किसी से हाथ ना मिलाएं, किसी के नजदीक न जाएं, आंखों, नाक और मुंह को बार-बार न छुएं, सार्वजनिक स्थानों पर न थूके, प्रभावित क्षेत्र में न जाएं, अफवाह अथवा भय न फैलाएं। इसी तरह लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग करना चाहिए। साथ ही कहा कि इस बार हमें घर की बनी मिठाइयों का प्रयोग करना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रिल/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in