ताजमहल-आगरा किला छोड़कर अन्य स्मारकों का दीदार कर सकेंगे पर्यटक
ताजमहल-आगरा किला छोड़कर अन्य स्मारकों का दीदार कर सकेंगे पर्यटक

ताजमहल-आगरा किला छोड़कर अन्य स्मारकों का दीदार कर सकेंगे पर्यटक

-पूर्व निर्धारित बफर जोन के आदेशों को किया गया संशोधित लखनऊ, 20 अगस्त (हि.स.)। दुनिया के आठवें अजूबे में शामिल ताजमहल के प्रशंसकों को अभी उसके दीदार के लिए और इंतजार करना होगा। हालांकि कोराना के सुरक्षा मानकों को अपनाते हुए शारीरिक दूरी का पालन करते हुए वह अन्य सभी स्मारकों में जा सकेंगे। इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए आगरा के ताजमहल और आगरा किला सहित अन्य सभी ऐतिहासिक स्मारकों को सुरक्षा की दृष्टि से 'बफर जोन' घोषित करते हुए आम जनता, पर्यटकों के लिए अग्रिम आदेशों तक बन्द किया गया था। अब भारत सरकार एवं शासन के कोविड-19 के सुरक्षा के लिए जारी दिशा-निदेशों, निर्धारित मानकों के अनुक्रम में ताजमहल एवं आगरा किला को छोड़कर अन्य स्मारकों को 'बफर जोन' से बाहर किया जाता है। इसलिए अब 01 सितम्बर (साप्ताहिक बन्दी के दिनों को छोड़कर) से ताजमहल और आगरा किला को छोड़कर सभी ऐतिहासिक स्मारक अपने पूर्व निर्धारित समय से खुलेंगे। इस दौरान इन स्थलों पर आने वाले लोगों, पर्यटकों को भ्रमण के दौरान मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण ताजमहल को पर्यटकों के लिए 17 मार्च से बंद कर दिया गया है। हालांकि ताजमहल के साये में बने ताज व्यू प्वाइंट को पर्यटकों के लिए बीते दिनों खोल दिया गया है, जिससे वहां यहां से ताजमहल देख सकते हैं। व्यू प्वाइंट ताजमहल स्मारक के दायरे में नहीं आता है। यहां आने वाले लोगों से शाीरिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in