झांसी खण्ड स्नातक चुनाव की बैठक में ‘सेवा ही संगठन है’ ई-पुस्तक का विमोचन
झांसी खण्ड स्नातक चुनाव की बैठक में ‘सेवा ही संगठन है’ ई-पुस्तक का विमोचन

झांसी खण्ड स्नातक चुनाव की बैठक में ‘सेवा ही संगठन है’ ई-पुस्तक का विमोचन

प्रयागराज, 10 नवम्बर (हि.स.)। इलाहाबाद झांसी खण्ड स्नातक चुनाव के लिए मंगलवार को बारा विधानसभा भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा प्रत्याशी डॉ.यज्ञदत्त शर्मा को पांचवीं बार विजय दिलाने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान भाजपा द्वारा चलाए गए राहत कार्यों 'सेवा ही संगठन है' पर बनी ई-बुक का विमोचन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा हमें आपको अति उत्साह से बचना होगा और चुनाव से सम्बंधित जमीनी कार्य को मूर्तरूप देने मे लगना होगा। जीत हमारी तय है लेकिन कमजोरी नहीं करनी है। हमें ऐतिहासिक मतों के साथ लक्ष्य हासिल कर रिकार्ड बनाना है। इस अवसर पर इलाहाबाद झांसी खंण्ड स्नातक जिला संयोजक विजय शंकर शुक्ला, विधानसभा प्रभारी जय सिंह पटेल, विधानसभा संयोजक राजेश त्रिपाठी, सह संयोजक सुभाष सिंह पटेल आदि ने चुनाव योजना हेतु कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संगठनात्मक योजना बनाकर भाजपा प्रत्याशी को पुनः पांचवीं बार विजय बनाने की रणनीति बनाई। इस दौरान भाजपा यमुनापार द्वारा चलाए गए राहत कार्यों “सेवा ही संगठन है“ के तहत कोरोना काल के दौरान लाकडाउन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए ऐतिहासिक राहत कार्यो पर बनी ई-बुक का विमोचन जिलाध्यक्ष व जिला संयोजक मनोज गुप्ता ने विधानसभा बारा के जसरा, लालापुर, शंकरगढ़, नारीबारी, कौधियारा के पांचो मंडलों का विमोचन किया। इस अवसर पर जय सिंह पटेल, कमलेश त्रिपाठी, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, शिवराम सिंह परिहार,अनूप केसरवानी,सतेन्द्र प्रताप सिंह आदि के साथ सभी मंडल अध्यक्ष और विधानसभा बारा के सभी मंडलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने किया। यमुनापार के भाजपाइयों ने मनाया जीत पर जश्न यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के नेतृत्व में विकासखंड जसरा में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा की जीत के साथ बिहार चुनाव में एनडीए की जीत की ओर अग्रसर होने पर खुशी का इजहार कर शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दी। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in