जैव विविधता पर आधारित पौधरोपण का विश्व रिकार्ड बनाने को माॅकड्रिल
जैव विविधता पर आधारित पौधरोपण का विश्व रिकार्ड बनाने को माॅकड्रिल

जैव विविधता पर आधारित पौधरोपण का विश्व रिकार्ड बनाने को माॅकड्रिल

-28 जुलाई को 08 स्थलों पर 240 प्रजातियों के लगेंगे 2880 पौधे लखनऊ, 22 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश में आगामी 28 जुलाई को जैव विविधता पर आधारित पौधरोपण का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए माॅकड्रिल द्वारा क्षमता का आकलन किया गया। माॅकड्रिल के परिणाम सकारात्मक रहे। इस दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार ने बुधवार को बताया कि 28 जुलाई को विश्व रिकॉर्ड के लिए जैव विविधता पर आधारित प्रदेश में अधिकाधिक प्रजातियों का एक साथ विभिन्न स्थलों पर रोपण किये जाने की योजना है। इस रिकॉर्ड हेतु प्रदेश के आठ जनपदों जैसे लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, मेरठ, बांदा तथा चित्रकूट में अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कुल 240 प्रजातियों का रोपण किया जायेगा। प्रत्येक स्थल पर 30 प्रजातियों के 12 पौधे लगाये जाएंगे। इस प्रकार 08 स्थलों पर 240 प्रजातियों के 2880 पौधे लगेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in